---Advertisement---

आठवीं बोर्ड परीक्षा 2025–26 में उर्दू टाउन मध्य विद्यालय, चक्रधरपुर का शानदार प्रदर्शन

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा सत्र 2025–26 की आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। लंबे इंतज़ार के बाद जैसे ही परिणाम सामने आया, विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत रंग लाई।

ये भी पढे : सड़कों पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग रोकें, प्लांट में करें व्यवस्था

अफ़सरा परवीन बनीं विद्यालय टॉपर

इस वर्ष विद्यालय की छात्रा अफ़सरा परवीन ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय का मान बढ़ा है।

परिणाम का संक्षिप्त विवरण:
• कुल परीक्षार्थी: 32 विद्यार्थी
• 23 विद्यार्थियों ने A+ एवं A ग्रेड प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
• 7 विद्यार्थियों को B ग्रेड प्राप्त हुआ
• 1 विद्यार्थी को C ग्रेड मिला
• 1 विद्यार्थी (कम उपस्थिति के कारण) D ग्रेड प्राप्त कर पाया

कुल मिलाकर 32 में से 31 विद्यार्थियों का परिणाम उत्कृष्ट एवं संतोषजनक रहा, जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयास का प्रमाण है।

विद्यालय प्रबंधक नें कहा कि जिस विद्यार्थी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई, उसके प्रति भी विद्यालय परिवार पूरी संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखता है। विश्वास है कि वह आगे बेहतर प्रदर्शन करेगा।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और समर्पित शिक्षकों को इस शानदार सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।और कहां की आगे बढ़ते रहें… मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने माता-पिता, विद्यालय, चक्रधरपुर, झारखंड और देश का नाम रोशन करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version