बॉलीवुड एक्ट्रेस व सांसद कंगना रनौत को महिला सिपाही ने मारा थप्पड़ मजा हड़कंप

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा है। कंगना द्वारा किसान आंदोलन में महिला किसानों को लेकर एक बयान दिया गया था. इसी से आहत होकर सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा है. कुलविंदर को कमांडेंट के कमरे में बैठाया गया है। मंडी से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत आज दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी।

बताया जा रहा है कि कंगना द्वारा किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से कुलविंदर कौर आहत थी इसीलिए उसने बीजेपी सांसद को थप्पड़ मारा है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए सख्त एक्शन लेने की मांग की हैं। बता दें कि अभी कमांडेंट के कमरे में ही कुलविंदर कौर को बिठाया हुआ है। इसी दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट से थप्पड़ मारने की खबर आई है। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वो संसद जा रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट