---Advertisement---

Border 2 का ट्रेलर बना चर्चा का केंद्र, करण जौहर ने बताया देशभक्ति और इमोशन का पावर पैक

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Border 2 trailer becomes the center of discussion

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: साल की शुरुआत बॉलीवुड दर्शकों के लिए खास होने वाली है। 15 जनवरी को रिलीज हुए फिल्म Border 2 के ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। ट्रेलर में दिखाए गए देशभक्ति, दमदार एक्शन और भावनात्मक दृश्यों ने दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें: Hema Malini को पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग की नाराजगी, वोटिंग लाइन पर फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल

ट्रेलर को लेकर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म की जमकर तारीफ की और इसे बड़े स्तर पर सफल होने वाली फिल्म बताया। करण जौहर के मुताबिक, ट्रेलर पूरी तरह असरदार है और इसमें ड्रामा, देशप्रेम और भावनाओं का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।

ट्रेलर में सनी देओल का दमदार अंदाज एक बार फिर नजर आता है, वहीं वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अलग-अलग मोर्चों पर देश की रक्षा करते दिखाई देते हैं। जमीन, हवा और समुद्र तीनों स्तरों पर लड़ाई की झलक ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। कुल मिलाकर बॉर्डर 2 का ट्रेलर फिल्म को लेकर उत्साह और इंतजार दोनों बढ़ा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---