Dr Abhishek Child Care

रोटी या गोली… पाकिस्तान की जनता को तय करना है, PM नरेंद्र मोदी

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद, डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात से पाकिस्तान की जनता को संदेश दिया. उन्होंने अपनी बात एक दो लाइनों में ही कही। लेकिन बहुत गूढ़ तरीके से पाकिस्तान को अमन चैन का मंत्र दे दिया. कच्छ के भुज जिले में पीएम ने कहा कि पाकिस्तान की जनता को तय करना है कि वहां के युवाओं को अमन से रोटी खानी है या गोली खानी है। उनका इशारा साफ था। पाकिस्तान के हुक्काम सेना से साठ-गांठ रखते हैं और सेना आईएसआई के जरिए आतंकियों को बढ़ावा देती है। ये कोई अभी की बात नहीं है. पाकिस्तान बनने के थोड़े ही वक्त बाद वहां सेना ने पोलिटिकल लीडरशिप को जकड़ लिया।

कहने के लिए आज भले ही वहां चुनी हुई सरकार है. लेकिन सरकार वर्दी वाले ही चला रहे हैं. सेना वहां न सिर्फ सियासत में दखल देती है,बल्कि जमीन की खरीद-फरोख्त, रियल एस्टेट जैसे धंधों में भी उसका बड़ा रोल है. मसलन, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (DHA) जैसे संगठन सेना के अधीन हैं। ये बड़े पैमाने पर जमीन का कारोबार करते हैं। इससे सेना के बड़े अफसरों की जेबें तो भरती हैं, लेकिन आम जनता को इसका कोई फायदा नहीं मिलता.सेना का ये धंधा भ्रष्टाचार को और बढ़ाता है।

बड़े सैन्य अधिकारी जमीन हड़पने में लगे रहते हैं. इसके जरिए वे गैरकानूनी तरीके से संपत्ति बनाते हैं. लोगों के हक पर सीधा डाका डालते है. जब उनकी तिजोरी भर जाती है तो कई अफसर रिटायरमेंट के बाद दुबई, लंदन, या कनाडा जैसे देशों में जाकर बस जाते हैं. वहां आलीशान जिंदगी जीते हैं. जबकि पाकिस्तान की जनता अपनी बुनियादी समस्याओं—जैसे बिजली, पानी, शिक्षा, और रोजगार—से जूझती रहती है। ये हालात आम लोगों को और हताश करते हैं. क्योंकि उनके हक छीने जा रहे हैं और उनकी आवाज दबाई जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version