सोना आज 3,658 रुपए महंगा, चांदी 7 हजार बढ़कर 1.54 लाख पहुंची

By Riya Kumari

Published :

Follow
सोना आज 3,658 रुपए महंगा, चांदी 7 हजार बढ़कर 1.54 लाख पहुंची

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,658 रुपए चढ़कर 1.26 लाख के पार पहुंच गया। गुरुवार को यह 1.23 लाख रुपए पर था।

यह भी पढे : झारखंड विधानसभा में पास हुआ MMDR कानून के खिलाफ प्रस्ताव, 13 हजार करोड़ रुपए का होगा नुकसान

वहीं, एक किलो चांदी 6,953 रुपए बढ़कर 1.54 लाख पर पहुंच गई है। यह गुरुवार को 1.47 लाख रुपए पर थी। दो दिन में सोना 5,261 और चांदी 11,355 रुपए महंगी हुई है।

क्या तेजी टिक पाएगी?

अमेरिका में महंगाई के मजबूत आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका बढ़ी है। ब्याज दरें बढ़ने पर बिना ब्याज वाले सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ सकती है, इसलिए तेजी के बावजूद उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

सोना ऊपरी स्तर से 49,822 रुपए सस्ता, चांदी ₹2.26 लाख गिरी

इस पूरे साल की बात करें तो सोने-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया था। तब से अब तक सोना करीब 49,822 रुपए यानी करीब 29% सस्ता हो चुका है।

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए की ऊंचाई पर पहुंच गई थी। तब से चांदी करीब 2.26 लाख रुपए यानी 60% सस्ती हो चुकी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version