सोशल संवाद/डेस्क: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 4388 पद भरे जाएंगे, जिसमें महिलाओं के लिए 1416 पद आरक्षित हैं। अन्य श्रेणियों जैसे जनरल, SC, ST, EBC, OBC और EWS के लिए भी अलग-अलग पद तय किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: BSF Recruitment 2025: GD Constable पदों पर भर्ती, 391 वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
यदि आप 10वीं पास हैं और आपकी उम्र 18 से 37 साल के बीच है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2025 है।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। दोनों में सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। यह भर्ती बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में ऑफिस अटेंडेंट के खाली पदों को भरने के लिए है, जिसमें सबसे ज्यादा पद बिहार पुष और मत्स्य संसाधन विभाग में हैं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।








