---Advertisement---

BSSC भर्ती 2025: बिहार में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 69 पदों पर मौका

By Aditi Pandey

Published :

Follow
BSSC Recruitment 2025 Government jobs for 12th pass

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में नई भर्तियों की घोषणा की है। यह मौका खास तौर पर 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग में फाइलेरिया इंस्पेक्टर (Filaria Inspector) के 69 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Income Tax Rules: जानिए परिवार के हर सदस्य के लिए सोना रखने की तय सीमा

इन पदों पर चयनित उम्मीदवार फाइलेरिया रोग की जांच, निगरानी और रिपोर्ट तैयार करने का काम करेंगे। ये सभी पद बिहार सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट के अंतर्गत आते हैं। जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए अब मौका फिर से खुल गया है। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 25 नवंबर 2025 तक फॉर्म भरे जा सकते हैं।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • उम्मीदवार BSSC की वेबसाइट onlinebssc.com
    पर जाएं।
  • “Second Inter Level Combined Competitive Examination” लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration करें और अपनी जानकारी भरें।
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज़, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

योग्यता और वेतनमान

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं (साइंस स्ट्रीम) में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय होना जरूरी है।चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत ₹25,500 से ₹35,955 रुपये तक का वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version