सोशल संवाद/डेस्क: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर के 1114 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2025 से 10 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी, और इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी:मप्र पुलिस विभाग में 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Latest Updates” सेक्शन में Work Inspector Application Form पर क्लिक करें।
- Apply Online ऑप्शन चुनें और अपनी सभी डिटेल्स भरें।
- निर्धारित एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
Eligibility
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो।
- साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
Age Limit
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 37 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
Salary
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत ₹19,900 से शुरू होने वाली बेसिक सैलरी दी जाएगी। साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी लागू होंगी।










