सोशल संवाद / डेस्क : जिसे हम छाछ भी कहते हैं, यह न केवल गर्मियों में ठंडक देने वाला एक बेहतरीन पेय है, बल्कि आपके स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है।

यह भी पढ़े : दिमाग से दिल तक: जानिए अखरोट खाने के जबरदस्त फायदे और गर्मियों में इसे खाने का सही तरीका
पाचन के लिए छाछ
भुने जीरे के साथ छाछ अपच, कब्ज और पेट की ख़राबी से राहत दिलाने में मदद करती है। यह पेट को ठंडक पहुँचाती है, गर्मियों में निर्जलीकरण को रोकती है और आपको हल्का और तरोताज़ा महसूस कराती है। रोज़ाना एक गिलास छाछ पीने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है।
वजन घटाने के लिए छाछ
सेंधा नमक के साथ छाछ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन घटाने में सहायक होता है। गिलोय पाउडर मिलाकर पीने से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। सुबह-शाम पतला छाछ पीने से दिमाग भी तेज होता है और याददाश्त भी बढ़ती है।
छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज
अगर आपको बार-बार हिचकी आ रही है, तो छाछ में एक चम्मच सोंठ मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिलता है। अगर आपको जी मिचलाने या उल्टी जैसी शिकायत है, तो छाछ में थोड़ा जायफल घिसकर पिएं। इससे पेट शांत होता है
त्वचा की चमक के लिए छाछ
- चमकती त्वचा और झुर्रियों को कम करने के लिए, आटे को छाछ में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
- मुंहासों से लड़ने के लिए गुलाब की जड़ और छाछ का पेस्ट लगाएं।
- बासी छाछ से सप्ताह में दो बार बाल धोने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल मजबूत होते हैं।
मानसिक तनाव से राहत के लिए छाछ
जो लोग बहुत ज़्यादा तनाव में रहते हैं उनके लिए छाछ एक प्राकृतिक उपाय है। यह दिमाग को शांत रखता है और मानसिक शांति देता है। अगर शरीर के किसी हिस्से में जलन हो रही हो तो छाछ लगाने से तुरंत आराम मिलता है। खुजली होने पर अमलतास की पत्तियों को छाछ में पीसकर लगाएं और कुछ देर बाद नहा लें। इससे खुजली पूरी तरह से खत्म हो जाती है।









