सोशल संवाद/डेस्क : सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के 189 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर दिल्ली और नोएडा के लिए की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार सी-डैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढे : नालको में ऑपरेटर समेत 245 पदों पर करें आवेदन
प्रोजेक्ट इंजीनियर (नोएडा),
- कुल पद : 128
योग्यता
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री हो। या एमएससी/एमसीए या संबंधित डोमेन में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। या एमई/एमटेक की डिग्री या पीएचडी हो।
- संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
- वेतन: 7.86 लाख रुपये प्रति वर्ष।
- आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष हो।
- सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (नोएडा),
- कुल पद : 59
योग्यता
- न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक हो। या एमएससी/एमसीए या संबंधित डोमेन में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। या एमई/एमटेक की डिग्री या पीएचडी हो।
- संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम चार वर्ष का कार्यानुभव हो।
- आवेदन शुल्क
- 944 रुपये। महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के पुरुषों-महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 236 रुपये शुल्क देय है।
- वेतनः 10.11 लाख रुपये प्रति वर्ष ।
- आयु सीमा: अधिकतम 40 वर्ष हो ।
- प्रोजेक्ट इंजीनियर (एक्जिक्यूटिव),
- दिल्ली, पद 02
- योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक हो। या
- विज्ञान/कंप्यूटर एप्लीकेशन या संबंधित डोमेन में स्नातकोत्तर हो। या एमई/ एमटेक या पीएचडी हो।
- संबंधित क्षेत्र में एक से चार वर्ष का कार्य अनुभव हो। वेतन: 4.49 लाख रुपये प्रति वर्ष।
- आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष हो।
- आयु सीमा में छूट
- अधिकतम आयु में केंद्र सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 20 जून, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
- चयन प्रक्रिया
- साक्षात्कार और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर चयन होगा। आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
- आधिकारिक वेबसाइट :
- https://cdac.in









