सोशल संवाद / डेस्क : चांडिल थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांडिल थाना कांड संख्या 87/2026, दिनांक 17 जून 2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार मंडल (31 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढे : चांडिल में सामुदायिक पुलिसिंग पहल, बच्चों को मिली शिक्षा सामग्री और सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश
गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार मंडल, पिता रमण मंडल, निवासी हमसादा टोला, खोखरोडीह, थाना चांडिल, जिला सरायकेला-खरसावां का रहने वाला है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय, चांडिल में प्रस्तुत किया गया।
न्यायालय में पेशी के उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मंडल कारा, सरायकेला भेज दिया गया। बताया जाता है कि यह मामला हाल ही में हमसादा जंगल क्षेत्र में मिले शव से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले थे।
चांडिल थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।










