सोशल संवाद / डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 की कुछ तिथियों में बदलाव किया है। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, 3 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाएं अब प्रशासनिक कारणों से पुनर्निर्धारित कर दी गई हैं।

यह भी पढे : UPSC CDS-I 2025 रिजल्ट जारी, 535 उम्मीदवार हुए चयनित, पहले 10 टॉपर्स की लिस्ट देखें
CBSE की नई समय-सारिणी के अनुसार, कक्षा 10वीं की संबंधित परीक्षा अब 11 मार्च 2026 को आयोजित होगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा की नई तिथि 10 अप्रैल 2026 तय की गई है। बोर्ड ने साफ किया है कि इन तारीखों के अलावा बाकी सभी परीक्षाएं पहले से घोषित शेड्यूल के अनुसार ही होंगी।
CBSE ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि इस बदलाव की जानकारी छात्रों और अभिभावकों तक तुरंत पहुंचाई जाए, ताकि वे अपनी परीक्षा की तैयारी सही ढंग से कर सकें। बोर्ड जल्द ही संशोधित डेटशीट जारी करेगा, जिसमें नई तिथियों का पूरा विवरण होगा। ये बदलाव छात्रों के एडमिट कार्ड में भी अपडेट किए जाएंगे।
CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि परीक्षाओं के सुचारु और व्यवस्थित आयोजन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने छात्रों से घबराने की जरूरत न बताते हुए परीक्षा की तैयारी पर फोकस करने की अपील की है।










