---Advertisement---

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे करें चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

By Riya Kumari

Published :

Follow
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे करें चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार कुल पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया है।

यह भी पढे : NEET-UG 2026 रद्द, अब फिर होगी परीक्षा

छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट CBSE Results और CBSE Official Website पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं
  2. “CBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
  4. Submit बटन पर क्लिक करें
  5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  6. भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें

DigiLocker और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध

CBSE ने छात्रों की सुविधा के लिए DigiLocker और UMANG ऐप पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई है। APAAR ID से जुड़े छात्रों की मार्कशीट ऑटोमैटिक तरीके से DigiLocker में दिखाई दे सकती है।

इस बार नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट

CBSE ने इस वर्ष भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला लिया है। बोर्ड का कहना है कि यह कदम छात्रों पर अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और मानसिक दबाव को कम करने के लिए उठाया गया है।

किन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट?

  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • cbse.gov.in
  • digilocker.gov.in
  • UMANG App
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version