सोशल संवाद / डेस्क : 2025 में बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री की कई मशहूर एक्ट्रेसेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर कर सोशल मीडिया पर खुशी का माहौल बना दिया है। किसी ने स्विट्जरलैंड से बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, तो किसी ने घर पर खास फोटोशूट करवाया। इस साल की ये गुड न्यूज से फैंस और मीडिया दोनों में उत्साह का माहौल है।
यह भी पढे : Bharti Singh ने दी गुड न्यूज! दूसरी बार मां बनने जा रहीं, बेटे लक्ष्य ने जताई खुशी
बॉलीवुड में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी
परिणीति चोपड़ा : परिणीति ने 25 अगस्त 2025 को इंस्टाग्राम पर प्यारी तस्वीर के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। उन्होंने 24 सितंबर 2023 को राघव चड्ढा से शादी की थी। अब कपल अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में खुशियों से भरा वक्त बिता रहा है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा: इस कपल ने 9 जुलाई 2025 को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने अपनी खुशी को सिर्फ एक शब्द में बताया – “Elated”.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल: शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी और कपल ने 23 सितंबर 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोलरॉइड तस्वीर में कैटरीना अपने बेबी बंप के साथ नजर आईं।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया: भारती ने 2017 में हर्ष से शादी की थी और 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बेटे लक्ष्य (गोला) का स्वागत किया। अब भारती दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने यह खुशखबरी स्विट्जरलैंड से इंस्टाग्राम पर शेयर की।

भोजपुरी इंडस्ट्री की खुशखबरी
निधि झा और यश कुमार: निधि ने मई 2022 में शादी की थी और एक साल बाद अपने पहले बेटे शिवाय का स्वागत किया। अब वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने नवरात्रि के मौके पर 22 सितंबर 2025 को यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर शेयर की।

सोशल मीडिया पर खुशियों का माहौल
इन सभी सेलेब्स की प्रेग्नेंसी की खबरें फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह और खुशी लेकर आई हैं। हर कोई इन नए मेहमानों के स्वागत के लिए इंतजार कर रहा है।










