Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Census 2027: पश्चिमी सिंहभूम में जनगणना किट वितरण शुरू, उपायुक्त मनीष कुमार ने दिए जरूरी निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
Census 2027: पश्चिमी सिंहभूम में जनगणना किट वितरण शुरू, उपायुक्त मनीष कुमार ने दिए जरूरी निर्देश
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में भारत की जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त Manish Kumar ने जनगणना क्षेत्रीय कार्य के लिए प्रतिनियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के बीच जनगणना किट वितरण की प्रक्रिया शुरू की।

यह भी पढे : Jamshedpur Job Fair 2026: श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 26 मई को अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर, कई बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा

10 प्रगणकों को सांकेतिक रूप से दी गई जनगणना किट

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने जनगणना निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई गई किट का सांकेतिक रूप से 10 प्रगणकों के बीच वितरण किया। इस अवसर पर अपर उपायुक्त, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मकान सूचीकरण और गणना कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकान गणना कार्य को पूरी गंभीरता और सुचारू तरीके से संपन्न करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

चार्ज पदाधिकारियों को भी दिए निर्देश

उपायुक्त ने सभी जनगणना चार्ज पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिला सांख्यिकी कार्यालय से समय पर जनगणना किट का उठाव सुनिश्चित करें और संबंधित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के बीच इसका वितरण करें, ताकि जनगणना कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।

जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सक्रिय

जिला प्रशासन द्वारा जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सही और सटीक आंकड़े जुटाने के लिए फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator