सोशल संवाद / डेस्क : Chaibasa में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को गाड़ीखाना स्टेशन रोड और पुलहातु क्षेत्र स्थित कई आइसक्रीम प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच अभियान के दौरान Delicious Ice Cream, Jharkhand Ice Cream और Dolphin Ice Cream के प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
यह भी पढे : Census 2027: पश्चिमी सिंहभूम में जनगणना किट वितरण शुरू, उपायुक्त मनीष कुमार ने दिए जरूरी निर्देश
एक्सपायरी मैंगो एमल्शन मिलने पर कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान तीनों प्रतिष्ठानों में खाद्य पंजीकरण प्रमाणपत्र पाया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने कच्चे खाद्य पदार्थों और उपयोग की जा रही सामग्री की जांच भी की। जांच के क्रम में Jharkhand Ice Cream से दो बोतल एक्सपायरी मैंगो एमल्शन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। विभाग की ओर से संबंधित प्रतिष्ठान पर अर्थदंड लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
डीप फ्रीजर साफ रखने और गुणवत्ता पर जोर
निरीक्षण टीम ने सभी प्रतिष्ठानों को डीप फ्रीजर की नियमित सफाई करने और गुणवत्तापूर्ण कच्ची सामग्री एवं स्वच्छ पानी के उपयोग का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
15 दिनों में कमियां दूर करने का निर्देश
जांच के दौरान मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट और पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई। इस पर विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को 15 दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेज और कमियों को पूरा करने का निर्देश दिया है।
खाद्य रंग और लेबलिंग नियमों की दी जानकारी
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों को खाद्य रंगों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। साथ ही Food Safety and Standards Labelling and Display Regulations 2020 के बारे में जानकारी देते हुए उत्पादों की लेबलिंग में जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए।










