चेंबर ने रेल मंत्री से कोल्हान मे रेल उपक्रम लगाने का किया अनुरोध

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने आज दिल्ली रेल मंत्रालय में केंद्रीय रेल मंत्री अशिवनी वैशनव जी से मुलाकात की। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि काफी देर तक रेल मंत्री से वार्तालाप हुई।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उन्होंने रेल मंत्री का ध्यान टाटानगर से जयपुर सीधा रेल सेवा शुरू करने पर आकृष्ट कराया। साथ हावड़ा-जयपुर ट्रेन को वाया टाटानगर सप्ताह मे दो दिन चलाने का आग्रह किया। टाटानगर से जयपुर सीधी रेल सेवा शुरू करने में करीब एक साल का वक्त लगेगा ऐसा माननीय केंद्रीय रेल मंत्री ने आश्वस्त किया। उन्होंने कहा की रेलवे के द्वारा 5500- 6000 किलोमीटर ट्रैक प्रति वर्ष बिछाने का काम किया जा रहा है।

वर्तमान स्तिथि में ट्रैक ओवरलोड चल रहा है। अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।  चैम्बर अध्य्क्ष ने रेल मंत्री का ध्यान कोल्हान में रेल उपक्रम स्थापित करने हेतु आकृष्ट कराया,उन्होंने कहा की कोल्हान में 1400 लघु उद्योग है, रेल उपक्रम लगने से रेलवे को फायदा होगा साथ ही व्यापार भी बढ़ेगा। जिस पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने संबंधित अधिकारी को जांच कर उचित कारवाई करने का निर्देश दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---