सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के तालडांगरा में आयोजित विजय संकल्प सभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला।
यह भी पढे : भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं से की शिष्टाचार भेंट
सभा में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के साथ मंच साझा करते हुए राज्य में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया।
TMC सरकार पर साधा निशाना
चम्पाई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा All India Trinamool Congress सरकार भ्रष्टाचार और आदिवासी विरोधी नीतियों के कारण जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने लोगों से इस सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान किया।
आदिवासी अस्मिता का उठाया मुद्दा
उन्होंने आदिवासी समाज के सम्मान की बात करते हुए कहा कि भाजपा ने ही झारखंड राज्य का गठन किया और संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराया। साथ ही, गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू के सम्मान में सिक्का और डाक टिकट जारी करने का भी जिक्र किया।
विकास पर उठाए सवाल
पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि वाम मोर्चा के 34 साल और टीएमसी के 15 साल के शासन में बंगाल का विकास रुक गया है। उन्होंने कहा कि हजारों फैक्ट्रियां बंद हुईं, युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी और पलायन की स्थिति बनी।
‘सोनार बांग्ला’ का आह्वान
चम्पाई सोरेन ने जनता से अपील की कि वे सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर बेहतर भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें और “सोनार बांग्ला” के सपने को साकार करें।
उन्होंने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर है और आगामी चुनाव में टीएमसी सरकार की विदाई तय है।
जंगलमहल में बढ़ी सक्रियता
गौरतलब है कि Champai Soren इन दिनों जंगलमहल क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और विभिन्न सभाओं के जरिए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बना रहे हैं।









