सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत राज्य के कई जिलों में बने साइक्लोनिक सिस्टम के कारण बुधवार को बारिश हुई, हालांकि अपने शहर जमशेदपुर में सुबह पहले मध्य तक धूप खिली रही। दोपहर में साइक्लोन के प्रभाव में तेज हवाएं, मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गए।
हालांकि शाम होते-होते बारिश थम गई और बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार शाम 5:30 बजे तक कुल 64. 6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। आज का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है। यहां 24 घंटे में 2.3 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है।
यहां भी 24 घंटे में 2.3 डिग्री बढ़ोतरी हुई हैम हवा में नमी की मात्रा यानी आर्द्रता अधिकतम 92 फ़ीसदी एवं न्यूनतम 72 फ़ीसदी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 21 जुलाई तक पूर्वी सिंहभूम में में गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।