Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Chhath Puja पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा संकल्प, 1001 व्रतधारियों को मिलेगा निःशुल्क पूजन सामग्री

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Chhath Puja devotees will receive free puja materials
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: आस्था और लोकपरंपरा के महापर्व Chhath Puja पर भाजपा युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर ने समाजसेवा की मिसाल पेश करने का संकल्प लिया है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने बताया कि इस वर्ष 1001 व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप, डाला, फल और पूजा सामग्री का वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Tata Steel ने जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 के 10वें संस्करण की घोषणा की

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह आयोजन 26 अक्टूबर (रविवार) सुबह 11 बजे कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान, जमशेदपुर में होगा। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व्रतधारियों की सुविधा और सम्मान के लिए सेवा कार्यों में जुटेंगे।

नीतीश कुशवाहा ने कहा कि “छठ पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और लोकपरंपरा का प्रतीक है। भाजपा युवा मोर्चा हर वर्ष समाजसेवा की भावना के साथ इस आयोजन को सफलतापूर्वक करता आया है।”

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, बागबेड़ा मंडल युवा मोर्चा महामंत्री मनोज सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने व्रतधारियों के कल्याण और आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator