Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Delhi छठ पूजा, यमुना किनारे 17 मॉडल घाट बनेंगे: सफाई अभियान शुरू

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Chhath Puja in Delhi model ghats to be built on Yamuna
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Delhi की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि राजधानी में इस बार छठ महापर्व को दिवाली जैसी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसलिए यमुना नदी के किनारे 17 मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालु साफ-सुरक्षित वातावरण में पूजा कर सकें। पूरे शहर में करीब 1500 घाटों पर छठ पूजा होगी।

यह भी पढ़ें: अर्पण परिवार  का सेवा कार्य जारी, बागबेड़ा में बच्चों के बीच दिवाली की खुशियां बांटी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सीएम गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार का फोकस सफाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर है। इसके लिए सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें सांसद, विधायक और पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों पर जाकर सफाई अभियान चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि यमुना किनारे छठ पूजा करने पर दर्ज सभी पुराने केस वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2021 में पिछली सरकार ने कई श्रद्धालुओं के खिलाफ धारा 188 (सार्वजनिक आदेश उल्लंघन) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

सीएम ने कहा कि इस साल दिल्ली के हर जिले में एक-एक मॉडल छठ घाट बनाया जाएगा। यहां मैथिली और भोजपुरी भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस साल छठ पर्व 25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

Delhi सीएम बोलीं- 1000 से ज्यादा समितियों ने आवेदन दिए

पिछले साल जहां पूजा केवल 929 जगहों पर हुई थी, इस बार सरकार को 1,000 से ज्यादा पूजा समितियों से आवेदन मिले हैं। सभी समितियों को सरकार की ओर से सुविधाएं और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, पेयजल, बिजली, रोशनी, चाय और सुरक्षा व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं की जा रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator