---Advertisement---

सिकीदीकी में छऊ नृत्य का भव्य आयोजन, विधायक सुखराम उरांव ने कलाकारों को किया सम्मानित

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Chhau dance was organised in a grand manner सिकीदीकी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जमीद पंचायत अंतर्गत सिकीदीकी गाँव में पारंपरिक छऊ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिकीदीकी के ऊपर टोला और नीचे टोला के बीच आयोजित हुआ, जिसका समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। समापन समारोह में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सिदगोड़ा में कांग्रेस का सम्मान समारोह, नए पदाधिकारियों का अभिनंदन और स्मृति भेंट

अपने संबोधन में विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि छऊ नृत्य केवल एक कला नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कलाकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा से छऊ कलाकारों के सहयोग के लिए तत्पर रहे हैं और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने केरा मेला पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। क्षेत्र के लोग जिस उत्साह और गर्व के साथ छऊ नृत्य का आयोजन करते हैं, वह इस लोक कला की जीवंतता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान सिकीदीकी छऊ नृत्य समिति द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया। विधायक ने छऊ नृत्य का आनंद लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, पूर्व मुखिया मंजू श्री तियु, युवा नेता मनोज डांगिल, सामाजिक कार्यकर्ता कमल महतो, बसंत महतो, लखिन्द्र दास, सुशील लोहार, राजेंद्र चक्की, बोरता चक्की समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित किया कि छऊ नृत्य न सिर्फ एक परंपरा है, बल्कि क्षेत्र की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा भी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version