---Advertisement---

सिदगोड़ा में कांग्रेस का सम्मान समारोह, नए पदाधिकारियों का अभिनंदन और स्मृति भेंट

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Congress felicitation ceremony सिदगोड़ा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित बिशेश्वर खाँ मैदान में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों के अभिनंदन के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विजय खाँ ने की, जबकि मंच संचालन संजय घोष ने किया।

यह भी पढ़ें: Xavier School के छात्रों का शानदार रिजल्ट, सांचिता 95% के साथ टॉपर

इस दौरान एक भावनात्मक क्षण भी देखने को मिला, जब विजय खाँ ने अपने स्वर्गीय पिता और वरिष्ठ इंटक नेता विशेश्वर खाँ की स्मृति में जिला कांग्रेस कमेटी को माइक और साउंड बॉक्स सेट भेंट किया। यह सामग्री उनकी माता कानन खाँ के हाथों जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में सौंपा गया।

समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पूर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, आनंद बिहारी दुबे, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह सहित कई अन्य नेता शामिल थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में पहुंचे और नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कुल मिलाकर, यह सम्मान समारोह कांग्रेस संगठन की एकजुटता और सक्रियता का संदेश देने में सफल रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version