Dr Abhishek Child Care

चाईबासा रोजगार मेले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को ऑफर लेटर किया वितरित

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को चाईबासा में आयोजित रोजगारा मेले के दौरान राज्य के दस हजार से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किये. इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए किये जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया. ज्ञात हो कि चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही अनेक मंत्रियों एवं कोल्हान क्षेत्र के विधायक भी शामिल रहे.

समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में आदिवासी-मूलवासियों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने एक कानून बनाया है, जिसमें निजी क्षेत्र के संस्थानों में भी 75 फीसदी स्थान यहां के स्थानीय लोगों को मिलेगा. उन्होंने कहा- आप किसी भी कंपनी में जायेंगे वहां आरको नौकरी मिलेगी.

जो पढ़े-लिखे हैं या जो नहीं भी पढ़े-लिखे हैं, उनके लिए भी सरकार रोजगार के अवसर मुहैया करा रही है. उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासी-मूलवासियों को अधिक से अधिक रोजगार मिले,इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी व्यवस्था भी है, जिसके तहत सरकार शत प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान कराने का प्रयास कर रही है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator