मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अग्निशमन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए 58 आधुनिक दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अग्निशमन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए 58 आधुनिक दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाई।*

Join WhatsApp

Join Now

सोशल रांची/डेस्क: झारखंड अग्निशमन सेवा को और अधिक आधुनिक एवं मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी परिसर में आयोजित समारोह में 58 अत्याधुनिक मिनी वाटर टेंडर (मिस्ट टेक्नोलॉजी) से लैस दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को राज्य के विभिन्न जिलों के फायर स्टेशनों में तैनात किया जाएगा, जिससे आग लगने की घटनाओं पर पहले से अधिक तेज और प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा सकेगी।

यह भी पढ़े :मेरी तरह ही मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले बहुत सारे लोगों के अकाउंट को सीमित कर दिया गया है- केजरीवाल

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में फायर सेफ्टी बेहद महत्वपूर्ण है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण, संकरी गलियों और घनी आबादी वाले इलाकों में पारंपरिक बड़े दमकल वाहनों को पहुंचने में कठिनाई होती है। ऐसे में छोटे आकार और आधुनिक तकनीक से लैस ये नए वाहन राहत एवं बचाव कार्य को अधिक प्रभावी बनाएंगे।

होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा के डीजी एम.एस. भाटिया ने बताया कि मिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस ये मिनी वाटर टेंडर आग पर तेजी से काबू पाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विभाग के बेड़े में मीडियम वाटर टेंडर, फोम टेंडर, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और अन्य आधुनिक उपकरण भी शामिल किए जाएंगे, जिससे राज्य की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता और मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने अग्निशमन कर्मियों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे केवल आग बुझाने का ही नहीं, बल्कि लोगों की जान और संपत्ति बचाने का भी जोखिम भरा दायित्व निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 58 नए दमकल वाहनों के शामिल होने से झारखंड की अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version