सोशल संवाद / डेस्क : Jharkhand Maiya Samman Yojana 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में कई लाभुक महिलाओं को शुरुआत में 3-4 किस्तों का भुगतान मिला, लेकिन बाद में किसी कारणवश राशि आनी बंद हो गई। अब सरकार ने ऐसे सभी पात्र लाभुकों को दोबारा भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढे : मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चलाया डोर टू डोर संपर्क अभियान लोगों से मांगा समर्थन.
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और पात्र लाभुकों की सूची अपडेट करने का निर्देश दिया है।
किन लाभुकों को दोबारा मिलेगा पैसा?
राज्य भर से शिकायतें मिली थीं कि बड़ी संख्या में महिलाएं योजना की शर्तें पूरी करने के बावजूद भुगतान से वंचित हैं। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि:
- पात्र लाभुकों के दस्तावेजों की जांच होगी
- त्रुटियों को सुधार कर दोबारा भुगतान शुरू किया जाएगा
- योग्य महिलाओं को बकाया राशि दी जाएगी
झारखंड में इस योजना के तहत लगभग 51 लाख महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दिए जाते हैं।
पैसा नहीं मिलने के मुख्य कारण
सरकार की प्रारंभिक जांच में निम्न कारण सामने आए हैं:
- आधार कार्ड, राशन कार्ड या बैंक पासबुक में त्रुटि
- नाम, जन्मतिथि या पता गलत दर्ज होना
- बैंक खाता नंबर में गलती
- बैंक खाते का आधार से लिंक न होना
- आधार और बैंक रिकॉर्ड में भिन्नता
इन विसंगतियों को दूर करने के लिए जिलों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विसंगतियों का होगा समाधान
यदि लाभुक योजना की सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, लेकिन दस्तावेजी त्रुटि के कारण राशि नहीं मिल रही है, तो सुधार प्रक्रिया के बाद भुगतान दोबारा शुरू किया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया है।
होली से पहले मिलेगी फरवरी की किस्त
सरकार ने निर्देश दिया है कि फरवरी माह की 2,500 रुपये की किस्त होली से पहले लाभुकों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। पिछले माह 51.02 लाख महिलाओं को राशि भेजी गई थी। इस माह के अंत तक भी सभी पात्र लाभुकों को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण पहल है। जिन लाभुकों की किस्त किसी तकनीकी कारण से रुकी है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। दस्तावेज सुधार के बाद दोबारा भुगतान शुरू होगा और होली से पहले फरवरी की राशि खातों में पहुंच जाएगी।










