---Advertisement---

मुख्यमंत्री द्वारा दिल्ली नगर निगम को विशेष वित्तीय सहयोग का स्वागत – सत्या शर्मा

By Riya Kumari

Published :

Follow
मुख्यमंत्री द्वारा दिल्ली नगर निगम को विशेष वित्तीय सहयोग का स्वागत – सत्या शर्मा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली नगर निगम को सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, शिक्षा सुधार एवं सामुदायिक भवनों के विकास हेतु प्रदान किए गए विशेष वित्तीय सहयोग का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राजधानी के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है।

यह भी पढे : Land for Job केस में लालू-राबड़ी ने आरोपों से किया इनकार, कोर्ट में बोले- लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

सत्या शर्मा ने कहा कि लगभग 1330 करोड़ रुपये की लागत से 60 फुट से कम चौड़ी सड़कों के निर्माण, मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण की योजना से दिल्ली की आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी। लगभग 1000 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

उन्होंने सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए स्वीकृत 2300 करोड़ रुपये की दीर्घकालिक योजना का भी स्वागत करते हुए कहा कि मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों एवं इलेक्ट्रिक लिटर पिकर की तैनाती से सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावी, पारदर्शी और पर्यावरण अनुकूल बनेगी। यह कदम प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में स्थायी समाधान सिद्ध होगा।

स्थायी समिति अध्यक्ष ने नगर निगम के प्राथमिक विद्यालयों के सुधार हेतु अतिरिक्त 50 करोड़ रुपये तथा सामुदायिक भवनों की मरम्मत एवं उन्नयन के लिए 50 करोड़ रुपये के बजट आवंटन को अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इससे निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा और छोटे क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक भवनों का उपयोग करने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

सत्या शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने की जो पहल की गई है, उससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। यह वित्तीय सहयोग केवल बजटीय सहायता नहीं, बल्कि दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य में किया गया महत्वपूर्ण निवेश है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली नगर निगम सभी परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करेगा, जिससे नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, मजबूत बुनियादी ढांचा और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version