Children’s Day 2026: 14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Children's Day History

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर साल 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस यानी Children’s Day मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होती हैं, तो कहीं खेलकूद और बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस दिन को खास बनाने के साथ-साथ बच्चों के अधिकार, शिक्षा और बेहतर भविष्य पर भी चर्चा होती है।

यह भी पढ़े : Cyber Fraud Alert: फेस्टिव सीजन में फर्जी शॉपिंग विज्ञापनों से रहें सावधान, CyberDost ने दी चेतावनी; एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

बाल दिवस का नाम आते ही देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की याद आती है, जिन्हें बच्चे प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में हमेशा से बाल दिवस 14 नवंबर को नहीं मनाया जाता था? पहले इसके लिए 20 नवंबर की तारीख तय थी।

पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस

विश्व स्तर पर बच्चों के अधिकारों और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 20 नवंबर का दिन महत्वपूर्ण माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1954 में यूनिवर्सल चिल्ड्रेन्स डे मनाने की सिफारिश की थी। इसके बाद भारत में भी बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। हालांकि, साल 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद भारत में बाल दिवस की तारीख बदल दी गई।

14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाने लगा बाल दिवस?

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। 27 मई 1964 को उनके निधन के बाद उनके बच्चों के प्रति प्रेम और योगदान को सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।

इसके बाद भारत में 20 नवंबर की जगह हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा। इस तरह यह तारीख चाचा नेहरू की याद और बच्चों के प्रति उनके स्नेह का प्रतीक बन गई।

बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय थे चाचा नेहरू

पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खास लगाव था। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके बेहतर विकास से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। बच्चों के बीच उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि वे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे। नेहरू भी बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते थे और उनकी मासूमियत तथा जिज्ञासा को महत्व देते थे।

बाल दिवस का महत्व सिर्फ उत्सव तक सीमित नहीं

बाल दिवस केवल स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने, चॉकलेट बांटने और मनोरंजन करने का दिन नहीं है। यह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर समाज की जिम्मेदारी याद दिलाने का अवसर भी है।

आज भी बाल मजदूरी, कुपोषण और शिक्षा से वंचित बच्चों जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। ऐसे में बाल दिवस हमें यह सोचने का मौका देता है कि देश के हर बच्चे को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के समान अवसर कैसे मिलें।

चाचा नेहरू के विचारों को सही मायने में सम्मान तभी मिलेगा, जब हर बच्चे को अपना बचपन जीने, पढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिले।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version