19 को बाल मेले में बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे राज्यपाल संतोष गंगवार

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे चतुर्थ बाल मेला में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार 19 नवंबर को प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएंगे। वह मेला स्थल बोधि मैदान, गरम नाला, साकची में अपराह्न साढ़े 3 बजे पहुंचेंगे। मेला परिसर में वह एक घंटा रहेंगे। इस दौरान वह बीते चार साल में मेला की गतिविधियों पर केंद्रित स्मारिका का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी राजभवन से प्राप्त पत्र में दी गई है।

ये भी पढे : बिष्टुपुर धर्म सास्था मंदिर में 41 दिवसीय मंडला पूजा हवन व अभिषेक के साथ प्रारंभ

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

गौरतलब है कि 14 नवंबर को बाल मेले का उद्घाटन प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया था। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, नृत्य, जादू शो, हैंड शो आदि का आयोजन हो रहा है। बाल संरक्षण अधिनियम पर संगोष्ठी भी हो चुकी है।

मेले में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आ रहे हैं। 42 स्टॉल्स भी लगाए गये हैं जिनमें स्थानीय हैंडमेड प्रोडक्ट्स खासे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---