Rajat Patidar ने असम के खिलाफ मचाया धमाल, 48 गेंदों में ठोके नाबाद 135 रन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Rajat Patidar Century

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से असम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सोमवार को न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाटीदार ने महज 48 गेंदों पर नाबाद 135 रन की तूफानी पारी खेली। उनके शानदार शतक की बदौलत मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 250 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़े : IND vs NZ: यश ठाकुर डेब्यू वनडे में 0 पर आउट, 16 साल बाद अनचाही लिस्ट में नाम

Sunrise Enclave

पाटीदार के अलावा शिवांग कुमार ने भी शानदार अर्धशतक लगाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

48 गेंदों में 135 रन, 13 छक्के और 8 चौके

रजत पाटीदार ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने 48 गेंदों का सामना किया और 13 छक्कों तथा 8 चौकों की मदद से नाबाद 135 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 281.25 का रहा।

मध्य प्रदेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने आठवें ओवर तक महज 57 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में कप्तान पाटीदार ने मोर्चा संभाला और शिवांग कुमार के साथ मिलकर पारी को संभाला।

शिवांग कुमार के साथ 153 रनों की साझेदारी

पाटीदार को शिवांग कुमार का अच्छा साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 153 रनों की शानदार साझेदारी हुई। शिवांग ने 38 गेंदों पर 61 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे। शिवांग 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए, लेकिन तब तक मध्य प्रदेश मजबूत स्कोर की ओर बढ़ चुका था।

आखिरी ओवरों में भी जारी रहा पाटीदार का तूफान

शिवांग के आउट होने के बाद भी रजत पाटीदार ने अपने तेवर नहीं बदले। उन्होंने लगातार बड़े शॉट लगाए और असम के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। पाटीदार की इस पारी ने मध्य प्रदेश को 250 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

टीम की ओर से अंकुश सिंह ने 23 रन और अक्षत रघुवंशी ने 19 रन का योगदान दिया। इस तरह मध्य प्रदेश ने असम के सामने जीत के लिए 251 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---