Dr Abhishek Child Care

ढाई करोड़ से जगमग होगा शहर लगेंगी हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइटें

By Riya Kumari

Published :

Follow
ढाई करोड़ से जगमग होगा शहर लगेंगी हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइटें
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर में रोशनी की व्यवस्था बेहतर करने के लिए विभिन्न इलाकों में हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। जेएनएसी ने इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का टेंडर निकाला है। योजनाओं की अनुमानित लागत 2.57 करोड़ रुपये है। सोनारी, कदमा, बिष्टूपुर, भुइयांडीह, बिरसानगर समेत अन्य इलाकों में हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम किया जाएगा। इससे प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर रात में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी।

यह भी पढे : रेलवे : सहायक लोको पायलट की भर्ती परीक्षा नवंबर माह में

योजनाओं को पूरा करने की अवधि छह माह निर्धारित की गई है। विभिन्न योजनाओं की लागत 3.65 लाख रुपये से लेकर 24 लाख रुपये तक है। सबसे अधिक लागत वाली योजना में पांच हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रावधान है। इसके लिए जेएनएसी की ओर से ई-टेंडर आमंत्रित किया गया है।

बिरसानगर, केबल टाउन, गोलमुरी, सिदगोड़ा, भुइयांडीह, भालूबासा, बागुनहातु, छायानगर, बाराद्वारी, देवनगर, नंदनगर, सीतारामडेरा, उरांव बस्ती, ईस्ट बंगाल कॉलोनी, मनीफीट, कैरेज कॉलोनी और सोनारी टुसू मेला मैदान समेत विभिन्न स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं, बाराद्वारी, छायानगर आदि जगहों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version