सोशल संवाद /डेस्क : कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान कई लोग घायल सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के ‘संसद मार्च’ के दौरान जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किए जाने से कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प के दौरान उसके कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 21 वर्षीय एक छात्रा का दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआत में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन दो दिन पहले वेंटिलेटर से हटा दिया गया। ताज़ा मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उन्हें होश आ गया है और उनकी हालत स्थिर है, हालांकि उन्हें अभी भी गहन चिकित्सा (क्रिटिकल केयर) की आवश्यकता है।
इस बीच, कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया l









