Dr Abhishek Child Care

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कैंपेन के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कैंपेन के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन, दिनांक 1 को सोनारी के दोमुहानी घाट पर किया गया । “एक तारीख, एक घंटा , एक साथ” के नारे के साथ नागरिकों से एक घंटे का श्रमदान के लिए अपील करते हुए श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के एनएसएस सेल ने  “स्वच्छता ही सेवा” कैंपेन का सफल आयोजन किया ।

इस  आयोजन के लिए सुबह से ही श्रीनाथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलंटियरस एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी महतो की अगुवाई मे सोनारी के दोमुहानी घाट पर पहुंच गये और उन्होंने घाट पर सफाई किया । इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय हमारे छात्रो को जाता है , वही डीन एडमिनिस्ट्रेशन श्री जे.राजेश ने कहा कि सभी छात्रों ने  साथ मिलकर पूरे  समर्पण भावना के साथ आज घाट पर श्रमदान किया है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज की  हमारी कार्यवाहियाँ,  हमारे साफ-सफाई और पर्यावरण से जुङे कार्य आगे भी ऐसे ही होते रहेंगे और श्रीनाथ विश्वविद्यालय हमेशा इस ओर आगे बढ़कर काम करेगा । इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती लक्षमी महतो, डीन एडमिनिस्ट्रेशन श्री जे. राजेश, एच आर श्री रविकांत साथ ही सभी एनएसएस वॉलंटियर उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version