---Advertisement---

किश्तवाड़ में बादल फटा, 28 लोगों की मौत, मचैल माता की धार्मिक यात्रा के लिए पहुंचे कई लोग बहे

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
किश्तवाड़ में बादल फटा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पड्डर सब-डिवीजन के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटा। कई लोग पहाड़ से आए पानी और मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई है। 28 शव मिल गए हैं। अब तक 65 लोगों को बचाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

यह भी पढ़े : नेमरा से सेवा: पुत्र धर्म संग राज्य धर्म निभा रहे CM हेमंत, जनहित है सर्वोपरि

हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए चशोटी गांव पहुंचे थे। यह यात्रा का पहला पड़ाव है। बादल वहीं फटा है, जहां से यात्रा शुरू होने वाली थी। यहां श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई दुकानें थीं। सभी बाढ़ के पानी में बह गए।

मचैल माता तीर्थयात्रा हर साल अगस्त में होती है। इसमें हजारों श्रद्धालु आते हैं। यह 25 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगी। यह रूट जम्मू से किश्तवाड़ तक 210 किमी लंबा है और इसमें पद्दर से चशोटी तक 19.5 किमी की सड़क पर गाड़ियां जा सकती हैं। उसके बाद मचैल तक 8.5 किमी की पैदल यात्रा होती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---