मोरहाबादी में CM हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं से बोले- आपकी मेहनत माफिया के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
मोरहाबादी में CM हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं से बोले- आपकी मेहनत माफिया के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने राज्य के युवाओं को संबोधित करते हुए भर्ती परीक्षाओं और उनके भविष्य को लेकर बड़ा भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़े :पेट्रोल एक्सपोर्ट पर बड़ी राहत, 15 अगस्त से निर्यात लेवी हुई जीरो

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उनके माता-पिता भी अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। ऐसे में युवाओं की मेहनत और प्रतिभा के साथ न्याय करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

‘मेहनत को माफिया और भ्रष्ट तंत्र के भरोसे नहीं छोड़ेंगे’

JPSC-JSSC समेत भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं का जिक्र करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि जब परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं तो सिर्फ एक परीक्षा प्रभावित नहीं होती, बल्कि पूरी एक पीढ़ी का भरोसा कमजोर होता है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मंच से राज्य के विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत को किसी माफिया, भ्रष्ट तंत्र या अनियमितता के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों और राष्ट्रीय स्तर पर भी परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं, लेकिन इससे झारखंड की जिम्मेदारी कम नहीं होती। सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है।

दोषियों पर होगी कार्रवाई, परीक्षा व्यवस्था में होगा बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल दोषियों को पकड़ना ही समाधान नहीं है। असली समाधान ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जिसमें भविष्य में कोई भी युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और पारदर्शिता लाने की दिशा में सरकार के कदमों की जानकारी दी।

हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि अगर किसी की संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। साथ ही बिना प्रमाण किसी को दोषी ठहराने से भी बचने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय होगा और निष्पक्ष होगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल सरकारी नौकरियां देना नहीं, बल्कि उद्योग, कृषि, पर्यटन, डिजिटल सेवाओं और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए अवसर तैयार करना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version