सोशल संवाद / डेस्क : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी की और राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

यह भी पढ़े : मुसलमानों पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, झारखंड कांग्रेस ने दो नेताओं को किया सस्पेंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि उर्स का यह पवित्र अवसर लोगों को एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही झारखंड में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना और मजबूत होने की दुआ मांगी।
इस अवसर पर उन्होंने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों और राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की चादरपोशी के दौरान मजार परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अकीदतमंद मौजूद रहे।









