दादा सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर नेमरा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, 111 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

By Riya Kumari

Published :

Follow
दादा सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर नेमरा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, 111 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार, 27 नवंबर को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ पहुंचे। यहां उन्होंने अपने दादा और शहीद सोबरन सोरेन (सोबरन मांझी) के 69वें शहादत दिवस समारोह में शामिल होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया।

यह भी पढे : MMDR संशोधन अधिनियम 2026 का झारखंड सरकार ने किया विरोध, हर साल 13 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका

Sunrise Enclave

111 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

शहादत दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले में करीब 111 करोड़ रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विकास मेले का आयोजन किया गया।

महाजनी प्रथा और शोषण के खिलाफ लड़ी थी लड़ाई

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद सोबरन सोरेन का जीवन और उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने महाजनी प्रथा, सूदखोरी, सामंती सोच और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी। शिक्षा के माध्यम से आदिवासी-मूलवासी समाज में जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बलिदान से झारखंड आंदोलन को प्रेरणा मिली। इसी संघर्ष की विरासत को नई पीढ़ी आगे बढ़ा रही है।

50 लाख महिलाओं को मिल रही 2500 रुपये की सम्मान राशि

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ने लंबे संघर्ष के बाद अलग राज्य का दर्जा हासिल किया है। अब राज्य के संसाधनों और अधिकारों की रक्षा के लिए भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के गरीब, आदिवासी और मूलवासी समाज तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने उन्हें पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में विधायक ममता देवी, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट