Dr Abhishek Child Care

Hemant Soren का भाजपा पर निशाना कहा, हमारा ‘पैरामीटर’ जनता, उनका काम वोट चोरी; असम से लौटे हेमंत-कल्पना

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : असम विधानसभा चुनाव के लिए 12 दिनों तक धुआंधार प्रचार करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार शाम रांची लौट आए। असम में गुरुवार 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होना है। झामुमो असम में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

ये भी पढे : बंगाल में मतदाताओं का गणित बदला; 91 लाख नाम कटे

इनमें 16 में पार्टी सिंबल एवं एक पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी मैदान में हैं। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘पैरामीटर’ सिर्फ वोट चोरी और हेराफेरी करना है, जबकि हमारा भरोसा जनता पर है। हेमंत सोरेन 27 अप्रैल से और कल्पना सोरेन 31 मार्च से असम में कैंपेन कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने असम में रहने वाले लाखों टी-ट्राइब (चाय बागान मजदूर) के हक और अधिकारों को प्रमुखता से उठाया है। जेएमएम ही इकलौती ऐसी पार्टी है जो उन्हें उनका वाजिब हक दिला सकती है। हमने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा की पत्नी पर लगे तीन पासपोर्ट रखने के आरोपों पर हेमंत सोरेन ने कहा कि “गुनाहगार कभी अपना गुनाह खुद कबूल नहीं करता। यह जांच का विषय है, लेकिन सवाल यह है कि जांच कराएगा कौन? इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator