---Advertisement---

Jharkhand में शीतलहर-कोहरा, पड़ रही भयंकर ठंड, IMD ने दी एक राहत

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Cold wave and fog in Jharkhand

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची: Jharkhand के राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को भी शीतलहर की स्थिति बनी रही। सर्द हवा के कारण राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। रांची का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर चला आया। वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन यह अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी में रविवार की सुबह में ठंड के साथ कनकनी बनी रही।

यह भी पढ़ें: Delhi में आवारा कुत्तों की गिनती के लिए शिक्षकों की तैनाती, शिक्षक संगठन नाराज

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि रांची समेत राज्य के कुछ अन्य जिलों में सोमवार की सुबह भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान कुहासा छाए रहने अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के बाद कुछ जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला का न्यूनतम तापमान 2.9 और लोहरदगा का 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है।

इन जिलों में शीतलहर

प्रदेश के हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, लातेहार और पलामू आदि जिलों में रविवार को शीतलहर के हालात बने रहे। वहीं, दूसरी ओर पूर्वी सिंहभूम का तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 18.1 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में कमी के कारण यहां दोपहर के समय भी लोगों ने ठंड का एहसास किया।

अगले 4 दिनों में 4 डिग्री तक चढ़ेगा न्यूनतम पारा

मौसम विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राज्य में दिखेगा और हवाएं कमजोर पड़ेंगी। ऐसे में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। इससे रात के समय कनकनी में कमी आएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---