Dr Abhishek Child Care

Delhi में आवारा कुत्तों की गिनती के लिए शिक्षकों की तैनाती, शिक्षक संगठन नाराज

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Teachers deployed to count stray dogs in Delhi
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: देश में एक बार फिर आवारा कुत्तों का मामला चर्चा में है, लेकिन इस बार यह विवाद सरकारी आदेश के बाद शुरू हुआ है। Delhi में आवारा कुत्तों की गिनती के लिए सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं। यह आदेश शिक्षा निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट के 7 नवंबर 2025 के निर्देशों और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिया है।

यह भी पढ़ें: Aravalli की परिभाषा पर सुप्रीम कोर्ट का स्वतः संज्ञान, केंद्र को नोटिस, खनन रोक पर फिर सुनवाई

निर्देश के तहत जिला शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने और शिक्षकों की सूची तैयार कर मुख्य सचिव कार्यालय को भेजने को कहा गया है। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया मुख्य सचिव कार्यालय के समन्वय में होगी और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

हालांकि, शिक्षक संगठनों ने इस आदेश का विरोध किया है। उनका कहना है कि गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की तैनाती से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी और शिक्षकों की गरिमा पर असर पड़ेगा। प्रशासन ने बताया कि इससे पहले उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator