जमशेदपुर के आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में सामूहिक सत्यनारायण पूजा, 250 परिवारों ने लिया हिस्सा

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर के आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में सामूहिक सत्यनारायण पूजा, 250 परिवारों ने लिया हिस्सा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में रविवार को सामूहिक श्री सत्यनारायण स्वामी व्रत पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में करीब 250 परिवारों ने एक साथ हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।

यह भी पढे : अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; आज होगा अंतिम संस्कार

Sunrise Enclave

पूजा संपन्न कराने के लिए आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अन्नवरम से विशेष रूप से पुरोहितों को बुलाया गया था। विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूरे विधि-विधान के साथ सामूहिक सत्यनारायण व्रत पूजा कराई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा में भाग लिया और सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण किया।

मंदिर समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस आयोजन में मंदिर के ट्रस्टी अप्पलानंद नायडू गारू, अध्यक्ष बी. गोपाल कृष्ण, डिप्टी प्रेसिडेंट जम्मी भास्कर, कोषाध्यक्ष बी. विजय कुमार, एडीएल अध्यक्ष वाई. ईश्वर राव और उपाध्यक्ष सी.एच. रमणा राव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा गंगा मोहन, श्रीनिवास राव, रवि शेखर, महेश राव, नानाजी, कोतुर सीनू, नरसिंह राव, रामू राव और चंद्रशेखर राव सहित मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का उद्देश्य

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के सामूहिक धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। साथ ही, इनके माध्यम से आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता को भी मजबूत किया जाता है।

पूजा संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पुरोहितों, श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

फोटो कैप्शन: बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में सामूहिक श्री सत्यनारायण व्रत पूजा में शामिल श्रद्धालु और मंदिर समिति के पदाधिकारी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट