Dr Abhishek Child Care

पूर्वी सिंहभूम के सुदूरवर्ती गांवों में सामुदायिक पुलिसिंग अभियान, छात्रों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Community policing campaign in remote villages of East Singhbhum
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : 2 सितंबर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम पुलिस द्वारा ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के साथ ग्रामीण थाना क्षेत्रों के सुदूरवर्ती गांवों का दौरा कर स्थानीय छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया।

यह भी पढ़े : अभिमन्यु कुमार फिर बने ऑल इंडिया फोटोग्राफिक फेडरेशन के सह सचिव

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और सुझावों की जानकारी ली। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।

अभियान के तहत ग्रामीणों को डायन प्रथा, नक्सलवाद और अन्य सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्ति के लिए सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जा सके। कार्यक्रम को ग्रामीणों और विद्यार्थियों का सकारात्मक सहयोग मिला।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator