Dr Abhishek Child Care

सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now


सोशल संवाद/डेस्क : तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखाली मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। TMC ने गुरुवार (9 मई) को अपनी शिकायत में कहा कि संदेशखाली में महिलाओं से रेप के आरोप मनगढ़ंत थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनकी शिकायत एक स्टिंग वीडियो पर आधारित है। इसमें संदेशखाली में भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाधर कयाल ने दावा किया है कि सुवेंदु अधिकारी ने TMC नेताओं के खिलाफ रेप के झूठे आरोपों की साजिश रची थी।

TMC ने 4 मई को सोशल मीडिया पर एक स्टिंग वीडियो जारी किया था। इसमें गंगाधर कयाल ने दावा किया था कि भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के कहने पर शाहजहां शेख सहित TMC के 3 नेताओं पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगवाए गए थे।
भाजपा मंडल (बूथ) अध्यक्ष गंगाधर कायल ने स्टिंग वीडियो में बताया कि सुवेंदु ने कहा था कि TMC के मजबूत नेताओं को तब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, जब तक कि उन्हें बलात्कार के झूठे आरोप में नहीं फंसाया जाएगा। उन्होंने संदेशखाली की महिलाओं को उकसाने के लिए कहा था।

जिन महिलाओं के साथ बलात्कार नहीं हुआ, उन्हें पीड़ित के रूप में पेश किया गया। सुवेंदु ने संदेशखाली में एक घर में खुद बंदूकें रखी थीं, जिसे बाद में CBI ने जब्ती के रूप में दिखाया। हालांकि, दैनिक भास्कर स्टिंग वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
BJP नेता ने कहा- AI से मेरा वीडियो बनाया गया वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद गंगाधर कायल ने अपनी सफाई दी थी। उन्होंने CBI डायरेक्टर को लेटर लिखकर कहा कि कथित स्टिंग वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।
गंगाधर ने कहा- मुझे विलियम्स नाम के एक यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया एक वीडियो मिला है। इसमें AI की मदद से मेरे चेहरे और आवाज का इस्तेमाल किय गया है, ताकि संदेशखाली घटना के खिलाफ जनता को गुमराह किया जा सके। CM ममता बनर्जी ने स्टिंग वीडियो को लेकर 4 मई को कहा, ‘मैं काफी पहले से कह रही हूं कि संदेशखाली की पूरी घटना प्री-प्लान्ड थी। अब सच सामने आ गया है।’ ममता ने नादिया जिले के चकदह में एक चुनावी रैली में कहा कि भाजपा ने संदेशखाली की पूरी कहानी लिखी थी। उन्होंने सत्ता की चाह में हमारी मां-बहनों की इज्जत बेच दी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version