चीन में पाकिस्तानी PM के सामने पहलगाम हमले की निंदा:SCO मेंबर बोले- आतंकियों को सजा देना जरूरी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
चीन में पाकिस्तानी PM के सामने पहलगाम हमले की निंदा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : चीन में SCO समिट के दूसरे दिन भारत को बड़ी सफलता मिली है। यहां पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ भी मौजूदगी में पहलगाम हमले की निंदा की गई।

यह भी पढ़े : गडकरी बोले- धर्म के काम से मंत्री-नेताओं को दूर रखें:जहां घुसते हैं, आग लगाते हैं

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

SCO के घोषणा पत्र में कहा गया कि इस हमले के अपराधियों, आयोजकों और उन्हें समर्थन देने वालों को सजा दिलाना जरूरी है। इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गौरतलब है कि इससे पहले जून में हुई रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान SCO के घोषणापत्र में पहलगाम हमले का जिक्र भी नहीं था। इसे लेकर भारत ने नाराजगी जताई थी। साथ ही इस पर साइन करने से इनकार कर दिया था।

वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी एक ही कार में बैठकर द्विपक्षीय बातचीत के लिए पहुंचे। इस बैठक में पुतिन की आगामी भारत यात्रा पर चर्चा की गई। कई रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि मीटिंग से पहले दोनों नेताओं ने 45 मिनट तक कार में बैठकर सीक्रेट बातचीत की थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट