झारखंड कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की स्मृति में शोक सभा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
झारखंड कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की स्मृति में शोक सभा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : नारायण आई.टी.आई, लूपुंगदीह, चांडिल में झारखंड कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. जटाशंकर पांडेय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई, जिसके बाद उपस्थित जनों ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े : सांसद बिद्युत महतो ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी, संवेदना व्यक्त की

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोफेसर सुदिष्ठ कुमार, ट्रस्टी सह अधिवक्ता निखिल कुमार तथा संस्थान के स्टाफ सदस्य पवन महतो, अजय मंडल, देवाशीष, शशि भूषण, कृष्णा जी, गौरव जी, जयदीप जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

निदेशक डॉ. जटाशंकर पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा:

“स्वर्गीय रामदास सोरेन जी झारखंड के एक सच्चे जनसेवक और गरीबों की आवाज़ थे। उन्होंने सदैव समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके निधन से राज्य की राजनीति और समाज सेवा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। हम सभी उनके आदर्शों और कार्यों से प्रेरणा लेते रहेंगे।”

सभा में अन्य वक्ताओं ने भी उनके योगदान को याद किया और कहा कि उनका जीवन समर्पण और संघर्ष की मिसाल था। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सभी सदस्यों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक सभा समाप्त हुई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---