ED के शिकंजे में कांग्रेस MLA केसी वीरेंद्र, रेड में मिले 12 करोड़ कैश, 31 ठिकानों पर छापेमारी

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: ED ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ED ने चितदुर्गा जिले के विधायक के घर से 12 करोड़ रुपये नकद और 6 करोड़ रुपये की ज्वेलरी जब्त की है. इसके अलावा, 10 किलो चांदी, चार लग्जरी गाड़ियां, 17 बैंक खाते और 2 लॉकर भी फ्रीज किए गए हैं.

ED ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में देशभर में 31 जगहों पर छापेमारी की. इनमें गंगटोक, चितदुर्गा, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा शामिल हैं. गोवा में पप्पी’स कैसिनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसिनो, पप्पी’स कैसिनो प्राइड, ओशन 7 कैसिनो और बिग डैडी कैसिनो जैसे पांच बड़े कैसिनो पर भी कार्रवाई की गई. छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत मिले, जो अवैध कमाई को लेयरिंग के जरिए वैध दिखाने की साजिश की ओर इशारा करते हैं.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र और उनके भाइयों का ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार में बड़ा नेटवर्क है. उनके भाई के.सी. थिप्पेस्वामी दुबई से डायमंड सॉफ्टटेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज नाम की तीन कंपनियां संचालित करते हैं, जो कॉल सेंटर और गेमिंग बिजनेस से जुड़ी हैं. इनके जरिए King567, Raja567 जैसी सट्टेबाजी साइट्स चलाई जा रही थीं. वीरेंद्र का एक अन्य भाई के.सी. नागराज और उसका बेटा पृथ्वी एन. राज भी इस अवैध कारोबार में शामिल बताए जा रहे हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---