सोशल संवाद / जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन आज पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने की।

इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवधेश सिंह ने समस्त आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के पूर्ण उत्थान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित है।
इस मौके पर अंसार खान, जिला महासचिव राकेश साहू, ईशान पात्रा, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, राजकुमार, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रजनी बंसल रविन्द्र, इंदुभूषण, फिरोज, नंदलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।









