---Advertisement---

चाईबासा में कांग्रेस का प्रदर्शन: पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ फूटा गुस्सा

By Riya Kumari

Published :

Follow
चाईबासा में कांग्रेस का प्रदर्शन: पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ फूटा गुस्सा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा: केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, पेट्रोल-डीजल, दूध और सीएनजी गैस की बढ़ती कीमतों एवं ईंधन संकट के विरोध में शनिवार को पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने किया।

यह भी पढे : मंगल हाट की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर परिषद सख्त, सफाई और सुविधाओं पर दिए अहम निर्देश

शहीद पार्क चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

“महंगाई से आम जनता परेशान” : रंजन बोयपाई

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईंधन संकट और महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है।

युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि जनता ने विकास और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद के साथ सरकार को चुना था, लेकिन मौजूदा हालात ने लोगों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में राहत देने तथा ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, महिला नेत्री जानवी कुदादा, मंजु बिरुवा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप, सेवादल संगठन के लक्ष्मण हासदा, युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुलजार अंसारी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---