---Advertisement---

मंगल हाट की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर परिषद सख्त, सफाई और सुविधाओं पर दिए अहम निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
मंगल हाट की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर परिषद सख्त, सफाई और सुविधाओं पर दिए अहम निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा: नगर परिषद चाईबासा के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने वार्ड संख्या 5 स्थित मंगल हाट की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर परिषद के उपाध्यक्ष विकास शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू, वार्ड पार्षद अनुराधा कुमारी, नगर परिषद के अधिकारी, खुदरा दुकानदार संघ, बाजार समिति के प्रतिनिधि और संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे।

यह भी पढे : चक्रधरपुर में सड़क हादसे के बाद फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, एनएच-75 रहा जाम

मंगल हाट में सफाई और व्यवस्था पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान बाजार समिति और खुदरा दुकानदार संघ के प्रतिनिधियों ने मंगल हाट में व्याप्त सफाई व्यवस्था, पेयजल, कचरा प्रबंधन और अन्य समस्याओं को विस्तार से रखा। दुकानदारों ने बाजार परिसर में नियमित साफ-सफाई और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने संबंधित ठेकेदार से विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगा। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

10 दिनों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

अध्यक्ष ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि अगले 10 दिनों के भीतर मंगल हाट परिसर की पूरी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही दुकानदार संघ को एग्रीमेंट की कॉपी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

इसके अलावा स्पष्ट कहा गया कि एग्रीमेंट में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि किसी भी दुकानदार से नहीं ली जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

दुकानदारों को डस्टबिन रखने के निर्देश

बैठक में बाजार क्षेत्र में बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों में डस्टबिन रखने और प्रतिदिन जमा कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने के निर्देश दिए गए।

वार्ड पार्षद अनुराधा कुमारी ने भी बाजार परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और कचरा प्रबंधन को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

18 मई को लगेगा स्पेशल ट्रेड लाइसेंस कैंप

नगर परिषद के राजस्व पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सोमवार 18 मई को मंगल हाट परिसर में विशेष कैंप लगाया जाए। इस कैंप में नए ट्रेड लाइसेंस बनाए जाएंगे और पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण भी किया जाएगा।

नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि बाजार की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाकर व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---