---Advertisement---

खूंटी में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

By Riya Kumari

Published :

Follow
खूंटी में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / खूंटी: पेट्रोल, डीजल, दूध और सीएनजी गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई।

यह भी पढे : सरायकेला सरस्वती शिशु मंदिर में विद्याभारती अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्म राव का दो दिवसीय प्रवास संपन्न

यह विरोध कार्यक्रम आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो तथा नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी चैतू उरांव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

महंगाई से आम जनता परेशान : कांग्रेस

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन खर्च पर पड़ रहा है, जिससे खाद्य सामग्री समेत रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने में लगी हुई है।

एक्साइज ड्यूटी और ईंधन कीमतों पर उठाए सवाल

जिला प्रभारी चैतू उरांव और नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर लगातार बढ़ाई जा रही एक्साइज ड्यूटी के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि से हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है और लोगों का घरेलू बजट बिगड़ चुका है।

नेताओं ने यह भी कहा कि दूध और सीएनजी जैसी आवश्यक सेवाओं की कीमतों में वृद्धि से आम जनता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस, महिला मोर्चा और युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर जयसिंह नाग, देवजीत देवधरिया, ऋतुराज झा, सोहेल अंसारी, सहिन्द्र महतो, सुनीता गोप, उस्मान खान, मीनाक्षी तोपनो, गोपाल भगत, देवेन्द्र महतो, जेम्स तोपनो, पीटर मुंडू, जुलियूस कन्डुलना, हेलेन तिडू, अनीता नाग, सुषमा भेंगरा, सुमन देवी, धुमैश लोहरा, फैज खान, असीफ खान, तलहा खान और फबियन गुड़िया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।vidIQ

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version